कुछ महत्वपूर्ण खनिज और उनके प्रयोग

कुछ महत्वपूर्ण खनिज और उनके प्रयोग

विश्व में तीन हजार से भी अधिक खनिज पाए जाते हैं। ये सभी खनिज हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है। भारत में खान एवं खनिज विकास विनियमन एक्ट 1957 के अनुसार खनिजों को चार वर्गों में रखा गया है-

1

परमाणु खनिज यूरेनियम, थोरियम।

2 ऊर्जा खनिज कोयला, खनिज तेल व प्राकृतिक गैस।

3 धात्विक खनिज लौह अयस्क, बॉक्साइट, क्रोमाइट, मैंगनीज, ताँबा, सोना, चाँदी, इत्यादि।

  1. गौण या अधात्विक खनिज भवन निर्माण कार्य में आने वाले खनिज, जैसे ग्रेनाइट, हीरा, संगमरमर, चूना पत्थर, कंकड़, बालू, इमारती पत्थर।

खनिजों के गुणधर्म एवं संरचना के आधार पर खनिजों को दो वर्गों में बाँटा जाता है। धात्विक खनिज और अधात्विक खनिज । धात्विक खनिज को भी दो उपवर्गों में बाँटा जाता है। ऐसे खनिज जिसमें लौह अंश होता है, जैसे-लौह अयस्क, मैग्नीज, क्रोमाइट, पाइराइट, टंग्स्टन, निकिल और कोबाल्ट। दूसरा, ऐसे खनिज जिसमें लौह अंश नहीं होता, जैसे सोना, चाँदी, ताँबा, सीसा, बॉक्साइट, टिन, मैग्नीशियम। अधात्विक खनिज में धातुएँ नहीं होती हैं, जैसे चूना पत्थर, अभ्रक, जिप्सम आदि।

Leave a Reply

Shopping cart

0
image/svg+xml

No products in the cart.

Continue Shopping